spot_img

Jaipur : तीन दिवसीय स्वयं सिद्ध हस्तशिल्प प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

जयपुर : सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती के जयपुर आंचल की महिला इकाई की ओर से तीन दिवसीय स्वयं सिद्ध हस्तशिल्प प्रदर्शनी का सिटी पैलेस जयपुर में शुक्रवार को उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जयपुर राजघराने की गौरवी रही। साथ ही लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद, प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह, जयपुर प्रांत अध्यक्ष सुधीर गर्ग,जयपुर प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा तथा जयपुर महिला इकाई उपाध्यक्ष वैशाली वशिष्ठ भी उपस्थित रही। प्रकाश चंद ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उनके द्वारा उद्योग क्षेत्र में दिये गये योगदान को सराहा एवं महिला दिवस एवं शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को सम्मानित किया गया। दुर्गावाहिनी की महिलाओं के द्वारा तलवारबाजी कर शक्ति प्रदर्शन किया गया।

Explore our articles