spot_img

Gwalior : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया सुपोषण सखियों का सम्मान

ग्वालियर : जिले के ग्राम बरई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में महिला सुपोषण सखियों को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं के कल्याण व सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग और ब्रिटानियां न्यूट्रीशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने काम-काज अर्थात स्वरोजगार मूलक गतिविधियां संचालित करने के अनुभव साझा किए। साथ ही कुपोषण निवारण के उपाय बताए गए एवं कुरीतियों का खात्मा कर समाज में बदलाव लाने पर बल दिया गया। महिला दिवस के महत्व समझाकर महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सम्मान को बढ़ावा देने पर भी इस कार्यक्रम में चर्चा हुई।

इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी महिलाओं ने उत्साह पूर्वक दीं। इस आयोजन में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्साह के महत्व की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप टेन्टल कॉलेज से प्रतीक जैन एवं उनकी टीम द्वारा सभी सखियों के दाँतों की नि:शुल्क जांच की गई।

इस कार्यक्रम में महिला व बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी ज्ञानेन्द्र शर्मा व पूरी टीम, कृषि विज्ञान केन्द्र से डाँ. सुरुचि सोनी, डाँ. उर्वशी, शिक्षा विभाग से बी.आर.सी शशिभूषण, महाराणा प्रताप टेन्टल कॉलेज से प्रतीक जैन एवं उनकी टीम, ब्रिटानिया बी.मघाराम से एच.आर नीरज पाठक, ब्रिटानियां न्यूट्रीशन फाउंडेशन की टीम एवं सुपोषण सखीं उपस्थित रही।

New Delhi : कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, डब्ल्यूटीआई 116 डॉलर प्रति बैरल के पार

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध संकट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (West Asia and President Donald Trump) की ईरान...

Explore our articles