spot_img

Rajasthan : कोटा में शिव बारात में फैला करंट, 12 बच्चे झुलसे, दो की हालत गम्भीर

कोटा : (Kota) राजस्थान के कोटा शहर के नदी पार क्षेत्र में कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे पर शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गई शिव बारात में शामिल बच्चों के समूह के अचानक बिजली के करंट की चपेट में आने से उसमें शामिल 12 बच्चे गम्भीर रूप से झुलस गए। इनमें से दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही सांसद ओम बिरला व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर अस्पताल पहुंचे और बच्चों से मिलकर घटना की जानकारी ली। धार्मिक आयोजन में बड़ा हादसा होने की खबर ने सभी श्रद्धालुओं को हिलाकर रख दिया।

यह गम्भीर हादसा शुक्रवार दोपहर में हुआ, जब कुछ बच्चे धार्मिक झंडा लेकर शिव यात्रा में सड़क पर चल रहे थे। इसी दौरान ये झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। बताया जा रहा है कि जहां से शिव बारात गुजर रही थी, वहां पानी भी फैला हुआ था। इस कारण करंट तेजी से फैला। देखते ही देखते धार्मिक उल्लास के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई।

यह घटना कुन्हाड़ी क्षेत्र में थर्मल चौराहे के पास हुई है। सभी घायलों को महाराव भीमसिंह अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी कुशलक्षेम पूछने वालों की भीड़ लगी रही। तमाम श्रद्धालुओं ने बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।कुन्हाडी थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि फिलहाल बच्चों के इलाज की व्यवस्था में जुटे हैं। जांच के बाद ही कारणों का पता लगाया जाएगा।

New Delhi : आईसीसी ने मार्च के लिए सैमसन और बुमराह को ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ नामित किया

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) (ICC) ने मार्च के लिए सोमवार को महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के नामों...

Explore our articles