spot_img

Lucknow : गैस सिंलेंडर में 100 रुपए की छूट पर सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

लखनऊ : (Lucknow) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (occasion of International Women’s Day) के अवसर पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट के निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। अपने एक्स अकाउंट पर लिखते हुए मुख्यमंत्री ने इस फैसले को मातृशक्ति का सम्मान और पर्यावरण को संरक्षित करने वाली लोक-कल्याणकारी सौगात बताया है। सीएम ने लिखा कि आज ‘महिला दिवस’ के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रूपये की छूट का निर्णय करोड़ों परिवारों को आर्थिक राहत देने के साथ ही मातृशक्ति को धुएं और प्रदूषण से मुक्ति दिलाकर स्वस्थ व खुशहाल जीवन प्रदान करेगा। मातृशक्ति के सम्मान और पर्यावरण को संरक्षित करने वाली इस लोक-कल्याणकारी सौगात के लिए प्रदेश वासियों की ओर से आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उप मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को उपहार स्वरूप 100 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की है। महिला विरोधी कांग्रेस के लिए अंगूर खट्टे हैं।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles