spot_img

Haridwar: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

हरिद्वार:(Haridwar) महाशिवरात्रि का पर्व तीर्थनगरी में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। लोगों ने अपने आराध्य की बहुविधि पूजा-अर्चना व अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्रातः से आरम्भ हुआ जलाभिषेक का सिलसिला दिन भर अनवरत जारी रहा। पुलिस प्रशासन की ओर से शिवालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

महा शिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार को समूची तीर्थनगरी शिवमय दिखाई दी। शुक्रवार की अल सुबह से ही सभी शिवालयों मंे श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें भगवान के जलाभिषेेक के लिए लगनी आरम्भ हो गईं थी। प्रातः से आरम्भ हुआ जलाभिषेक का सिलसिला दिन भर अनवरत जारी रहा।

भगवान शिव की ससुराल कहे जाने वाले उपनगरी कनखल स्थित श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर व माता पार्वती की तपस्थली श्री विल्वकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रही। इसके अतिरिक्त दरिद्रभंजन महादेव, दुःखभंजन महादेव, श्रभ् तिलभाण्डेश्वर महादेव, गौरीशंकर महादेव, नीलेश्वर महादेव आदि सभी शिवालयों मंे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण सुरक्षा की दुष्टि से पुलिस प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख शिवालयों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। बाजारों में भी शिवरात्रि पर खासी रौनक दिखाई दी। शिवरात्रि की पूर्व संध्या से ही शिवालयों में विशेष प्रकार से सजावट की गई थी। सभी शिवालय पूर्व संध्या पर विद्युत प्रकाश से जगमग नजर आए। लोगों ने बहुविधि अपने आराध्य की पूजा-अर्चना व अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Explore our articles