गुवाहाटी : (Guwahati) वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा असम विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता देवब्रत सैकिया (Senior Congress leader and Leader of Opposition in Assam Assembly Debabrata Saikia) को बुधवार को सीआईडी कार्यालय में बुलाया गया है। सैकिया को भेजे गए समन के अनुसार उन्हें सुबह 11 बजे राजधानी के उल्लुबाड़ी स्थित सीआईडी कार्यालय में उपस्थित होना होगा। इससे पूर्व भी सैकिया जोरहाट थाने में हाजिरी दे चुके हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम पुलिस ने गुवाहाटी के खानापाड़ा में कानून के उल्लंघन के सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा, देवब्रत सैकिया समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज किए थे। इन मामलों की जांच का जिम्मा सीआईडी की एक विशेष टीम (एसआईटी) को सौंपा गया है।


