spot_img

Ranchi : 80 जिलास्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा 12 से

उत्कृष्ट विद्यालयों में पहली बार सीबीएससी के मानकों पर होगी परीक्षा
राज्य शिक्षा परियोजना की निगरानी में तैयार किया जाएगा प्रश्नपत्र
रांची :(Ranchi)
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) (सीबीएससी) से मान्यता प्राप्त राज्य में संचालित 80 जिलास्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के पहले शैक्षणिक वर्ष में कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं 12 से 22 मार्च तक चलेंगी।

परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। परीक्षा के दौरान छात्र मोबाइल, स्मार्ट वॉच या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने साथ परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकेंगे। 30 मार्च तक परीक्षा परिणामों का प्रकाशन एवं रिपोर्ट कार्ड का वितरण कर दिया जाएगा। एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो जाएगा। सीबीएससी मानकों के आधार पर इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए राज्य शिक्षा परियोजना द्वारा सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों, उत्कृष्ट विद्यालय प्रधानाध्यापकों-प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इन परीक्षाओं के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रश्नपत्र तैयार कर जिलों को उपलब्ध कराया जाएगा।

परीक्षाओं के आयोजन के लिए अनुभवी स्कूल प्रबंधकों (भूतपूर्व सीबीएससी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और उप प्रधानाध्यापक) की कमेटी गठित की गयी है। कमेटी की अनुशंसा के आधार पर सीबीएससी के मानकों के अनुरूप प्रश्नपत्र तैयार कर विद्यालय सत्र की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

Mumbai : इतिहास पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आखरी सवाल’ का दमदार टीजर रिलीज

मुंबई : (Mumbai) राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग (National Award-winning director Abhijit Mohan Warang) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आखरी सवाल' का दमदार टीजर...

Explore our articles