spot_img

Firozabad: फंदे के सहारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच ने जुटी

फिरोजाबाद:(Firozabad) थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत (Naseerpur police station area) मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला है। आशंका है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है और मामले की जांच में जुट गई है।

घटना थाना नसीरपुर क्षेत्र के बड़ा बाग की है। मंगलवार सुबह जब लोग खेतों की तरफ गए तो देखा कि पेड़ पर एक युवक का शव फंदे के सहारे लटक रहा है। यह देख ग्रामीण हैरान रह गए और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी पहुंच गई। मृतक की पहचान राजेश (32) पुत्र अनोखे लाल के रूप में ग्रामीणों ने की। इस घटना की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो सका है कि मृतक राजेश ने खुदकुशी क्यों की है। कारण जानने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

Explore our articles