spot_img

Raipur : ‘आप’ नेता अमर अग्रवाल ने भाजपा नेता को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) नेता अमर अग्रवाल ने भाजपा नेता एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड संयोजक को सोमवार को गोली मार दी उन्हें सीने में 3 गोलियां लगीं। इसके बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना तब हुई जब जमीन की नाप की जा रही थी। इस दौरान क्षेत्र के पटवारी तथा आरआई भी उपस्थिति थे। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि वारदात के बाद से गोली चलाने वाला अमर अग्रवाल फरार है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपित का लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेता एवं पूर्व विधानसभा उम्मीदवार अमर अग्रवाल का संजय नगर में स्थित जमीन को लेकर विवाद गोपाल मिरी से विवाद था। बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन में निर्माण को लेकर गेट लगाकर कब्जा किया जा रहा था। इस जमीन को लेकर आपसी विवाद बढ़ गया और अमर अग्रवाल ने तैश में आकर एयरगन से गोपाल मिरी पर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दी। इससे गोपाल मिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर पीठ और पेट में गोलियां लगी है। घायल गोपाल गिरी को खरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली चलाने के बाद आम आदमी पार्टी का नेता अमर अग्रवाल फरार है।

वारदात की सूचना पर एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल सहित पूरी टीम मौके पर पहुंची। आरोपित अमर अग्रवाल के मोबाइल को ट्रेस करना शुरू कर दिया है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles