spot_img

Ajmer : पेपर लीक के तार किशनगढ़ से भी जुड़े, ट्रेनिंग कर रही महिला एसआई हिरासत में

अजमेर : प्रदेश में हुए पेपर लीक के तार किशनगढ़ से जुड़ गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप टीम ने किशनगढ़ पहुंच कर आरपीटीसी की ट्रेनिंग कर रही महिला सब इंस्पेक्टर चंचल विश्नोई को हिरासत में लिया है। स्थानीय पुलिस को भी इस कार्यवाही की भनक तक नहीं लगी। महिला सब इंस्पेक्टर को एसओजी की टीम जयपुर लेकर चली गई। सब इंस्पेक्टर से मामले की पूछताछ की जा रही है।

किशनगढ़ के अलावा जयपुर अजमेर, ब्यावर सहित अन्य जगहों से भी हिरासत में लिए गए अंडर ट्रेनिंग एसआई, पेपर लीक गैंग के सदस्य हर्षवर्धन मीणा से हुई पूछताछ, उसके आवास से बरामद हुए दस्तावेज के आधार पर कार्रवाई की गई। एस आई भर्ती परीक्षा 2021 से पूरा मामला जुड़ा हुआ है। हर्षवर्धन ने अपनी पत्नी के स्थान पर भी डमी कैंडिडेट बैठा कर परीक्षा पास करवाई थी, लेकिन फिजिकल टेस्ट के दौरान हर्षवर्धन की पत्नी बाहर हो गई थी।

New Delhi : 14 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ रुपया

आरबीआई के हस्तक्षेप से रुपये को मिला सहारानई दिल्ली : (New Delhi) वैश्विक बाजारों (global markets) में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार को...

Explore our articles