spot_img

New Delhi : ईडी ने महादेव ऐप मामले में 580.78 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऐप से जुड़े एक मामले में छापेमारी के बाद 580.78 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले हफ्ते ही महादेव ऐप से जुड़े धनशोधन के मामले में छापेमारी के बाद दुबई स्थित हवाला कारोबारी की 580 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां एवं 3.64 करोड़ रुपये की नकदी और कीमती सामानों को जब्त किया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को एक बयान में बताया कि महादेव ऑनलाइन बुक के खिलाफ एक मामले में 1.86 करोड़ रुपये की नकदी, 1.78 करोड़ रुपये के कीमती सामान और 580.78 करोड़ रुपये की अपराध आय (पीओसी) जब्त की गई है। ईडी ने कहा कि हाल ही में कोलकाता, गुरुग्राम, दिल्ली, इंदौर, मुंबई और रायपुर में महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े धन शोधन तंत्र (मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क) के खिलाफ व्यापक तलाशी ली थी।

जांच एजेंसी ने इस तलाशी के दौरान 1.86 करोड़ रुपये की नकदी, 1.78 करोड़ रुपये के कीमती सामान बरामद किए और 580.78 करोड़ रुपये की अपराध आय (पीओसी) की भी जब्ती और पहचान की गई है। ईडी के मुताबिक इस तलाशी के दौरान डिजिटल डेटा और संपत्तियों की पहचान सहित बड़ी संख्या में आपत्तिजनक साक्ष्य जब्त किए गए।

जांच एजेंसी ईडी महादेव ऑनलाइन बुक के खिलाफ धनशोधन के एक मामले की जांच कर रहा है, जो अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को नए उपयोगकर्ताओं को नामांकित करने, उपयोगकर्ता आईडी बनाने और बेनामी बैंक खातों के एक स्तरित वेब के जरिए धन की हेरा-फेरी करने में सक्षम बनाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्मों की व्यवस्था करने वाला एक प्रमुख सिंडिकेट है।

Explore our articles