spot_img

New Delhi : ऑन डिमांड लग्जरी कार की करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली : मेरठ से दिल्ली आकर ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को बाहरी-उत्तरी जिले की एएटीएस ने गिरफ्तार है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान मोहल्ला सलातीन, किठोर, मेरठ, यूपी निवासी आशिम अली उर्फ हासिम (40), गांव कैली, मेरठ निवासी अफजाल (36) और मोहल्ला जलालुद्दीनपुरा, किठोर, मेरठ निवासी शाहरोज (32) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की गई कुल पांच लग्जरी गाड़ियों के अलावा भारी में वाहन चोरी करने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपित आशिम अली के खिलाफ 23, अफजल के खिलाफ 17 और शाहरोज के खिलाफ दो मामले पहले से दर्ज हैं।

डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि वाहन चोरी में शामिल गैंग सेक्टर-35, रोहिणी के पास आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर जाल बिछा दिया। इसके बाद कुछ दूर पीछा कर तीनों आरोपितों को दबोच लिया गया।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में सिम्का एडवर्टाइजिंग की जबरदस्त गिरावट के साथ एंट्री

नुकसान में रहे आईपीओ निवेशकनई दिल्ली : (New Delhi) एडवर्टाइजिंग सर्विस देने वाली कंपनी सिम्का एडवर्टाइजिंग के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जबरदस्त...

Explore our articles