spot_img

Srinagar : श्रीनगर के राजबाग में एक हाउस बोट झेलम नदी में डूबकर हुई क्षतिग्रस्त

श्रीनगर : (Srinagar) श्रीनगर के राजबाग इलाके में एक आवासीय हाउस बोट मंगलवार को झेलम नदी में डूब गई और क्षतिग्रस्त हो गई।हाउसबोट के मालिक अब्दुल रहमान पख्तून ने कहा कि उन्होंने सुबह देखा कि हाउसबोट डूब रही थी। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमने अपनी हाउसबोट को डूबते हुए देखा तो तुरंत सहायता के लिए प्रशासन को फोन किया। इसके तुरंत बाद एसडीआरएफ और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस ने बचाव अभियान चलाया। हाउसबोट के मालिक ने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन को उन्हें सहायता और आश्रय उपलब्ध कराना चाहिए। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Explore our articles