spot_img

Dehradun : मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों संग फिल्म आर्टिकल 370 को देखी, बोले- लोगों को मिलेगी सही जानकारी

देहरादून : मुख्यमंत्री ने रविवार सायं राजपुर रोड स्थित मॉल में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म आर्टिकल 370 का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म में तत्कालीन परिस्थितियों को फिल्माया गया है जिससे निश्चित रूप से लोगों को सही जानकारी भी मिल सकेगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने और भ्रष्टाचार को मिटाने से संबंधित विषय पर आधारित फिल्म वहां की तात्कालिक परिस्थिति को समाज के सामने लाने का सार्थक प्रयास है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू कश्मीर देश की मुख्य धारा से जुड़ा है और विकास के नये आयाम राज्य में स्थापित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने फिल्म में यामी गौतम के शानदार अभिनय की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण का भी बेहतर उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्देशक के साथ अन्य कलाकारों के अभिनय की भी प्रशंसा की है।

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, अनिल नौटियाल, सुरेश गड़िया, सविता कपूर आदि मौजूद रहे।

New Delhi : भारतीय अंडर-20 महिला टीम स्वीडन में खेलेगी चार मैत्री मैच

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम (Indian U-20 women's football team) स्वीडन में जारी तैयारी शिविर के दौरान वहां...

Explore our articles