spot_img

Mumbai : हिंगोली जिले में पिकअप वाहन ने राहगीरों को कुचला, चार की मौत और चार घायल

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली – कनेरगांव नाका रोड पर मालहिवर गांव इलाके में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने हनुमान मंदिर में दर्शन करने जा रहे राहगीरों को कुचल दिया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। सभी घायलों काे हिंगोली के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार हिंगोली तहसील के सिरसम गांव से श्रद्धालु शनिवार को सुबह पैदल चलकर मालहिवर फाटा स्थित हनुमान मंदिर जा रहे थे। अचानक तब हिंगोली से अमरावती की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर इन सभी राहगीरों को पीछे से कुचल दिया। इस दुर्घटना में मनोज गोपालराव इंगले (39), बालाजी बाबूराव इंगले (32), सतीश शंकरराव थोरात (27), वैभव नंदू कामखेड़े (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जगन प्रह्लाद एडकिने, उत्तम संतोष गिरी, संतोष सीताराम वासु, राजकुमार भीकाजी घाटोलकर घायल हो गए।

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों के साथ-साथ हिंगोली ग्रामीण पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक विजय रामोद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को हिंगोली के सिविल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल के डॉ. मनीष बागडिय़ा की टीम ने एक गंभीर शख्स को इलाज के लिए नांदेड़ स्थानांतरित कर दिया है। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया था। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Mumbai : मीरा रोड में 23 लाख 30 हजार रुपये की ड्रग्स जब्त, तीन गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुंबई से सटे मीरा-भायंदर शहर (Mira-Bhayandar—a city adjacent to Mumbai, Maharashtra) में पुलिस ने पिछले दो दिनों में अलग-अलग...

Explore our articles