Home East Champaran East Champaran: एसएसबी ने 190 ग्राम मार्फिन के साथ नेपाली युवक को...

East Champaran: एसएसबी ने 190 ग्राम मार्फिन के साथ नेपाली युवक को पकड़ा

0
176

पूर्वी चंपारण:(East Champaran) जिले के हरपुर थाना क्षेत्र में एसएसबी 71वीं वाहिनी के जवानों ने 120 ग्राम मादक पदार्थ (morphine) के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद मार्फिन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख रुपये बताई गई है।

एसएसबी के अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना पर गश्ती टीम ने पिलर संख्या 385/4 से लगभग 1000 मीटर अंदर भारतीय सीमा पर स्थित रामपुर गांव यह कार्रवाई की। पकड़े गए नेपाली युवक की पहचान शमसाद आलम (22) निवासी ग्राम छपकैया बीरगंज, वार्ड संख्या 02, जिला परसा (नेपाल) के रूप में हुई है।इसके पास से लगभग 190 ग्राम मार्फिन ड्रग्स जैसा पदार्थ बरामद किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने कहा कि वह मार्फिन की डिलीवरी हरपुर थाना क्षेत्र के नकरदेई सिरिसिया गांव में किसी को देने जा रहा था। फिलहाल एसएसबी ने आरोपित को हरपुर थाने को सौंप दिया है। पुलिस इसके फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है।