नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा चुनाव में गुजरात से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को भाजपा ने गुजरात और महाराष्ट्र की सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण को उम्मीदवार बनाया गया है। चव्हाण मंगलवार को ही भाजपा में शामिल हुए थे।
भाजपा द्वारा जारी सूची में गुजरात से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक, जशवंतसिंह सलामसिंह परमार हैं। महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी, अजीत गोपछड़े हैं।



