spot_img

Mumbai : गढ़चिरौली जिला कलेक्टर के बंगले पर एसआरपीएफ जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

मुंबई : गढ़चिरौली जिले के कलेक्टर बंगले में एक एसआरपीएफ जवान ने सोमवार को दिन में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गढ़चिरौली जिला कलेक्टर संजय मीणा के सरकारी बंगले पर एसआरपीएफ जवान उत्तम किसनराव श्रीरामे (32) कार्यरत थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे बंगले में ही अपने कमरे में खुद की बंदूक से अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज आते ही बंगले में हड़कंप मच गया और बंगले पर तैनात सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। घायल उत्तम किसनराव श्रीरामे की मौके पर मौत हो गई थी। सुरक्षाकर्मियों ने उत्तम का शव जिला अस्पताल में भेज दिया है।

इस घटना से कुछ ही देर पहले कलेक्टर संजय मीणा छुट्टी से अपने सरकारी बंगले पर पहुंचे थे। उन्होंने इस घटना की छानबीन का आदेश जारी किया है। अभी तक आत्महत्या का कारणों का पता नहीं चल सका है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles