spot_img

Srinagar: कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई, दो महीने का सूखा समाप्त

श्रीनगर :(Srinagar) कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों (plains of kashmir valley) में गुरुवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई है जिससे लगभग दो महीने का सूखा समाप्त हो गया हैं। श्रीनगर शहर और घाटी के अन्य सभी जिला मुख्यालयों में आज मौसम की पहली बर्फबारी हुई जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई।

अधिकारियों ने घाटी में प्रमुख राजमार्गों और संपर्क सड़कों को साफ करने के लिए सुबह से ही बर्फ हटाने वाली मशीनें भेज दीं। मौसम विभाग ने 3 फरवरी से बारिश का एक और दौर शुरू होने का अनुमान लगाया है।

वहीं श्रीनगर में तापमान 0.2 दर्ज किया गया गुलमर्ग माइनस 7.6 और पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 6.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में 7.2 दर्ज किया गया, कटरा 4.1, बटोटे माइनस 1.4, भद्रवाह और बनिहाल दोनों में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles