spot_img

Mumbai: पुणे एयरपोर्ट पर लगभग सात किलो सोना के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai) राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने पुणे एयरपोर्ट पर दुबई से आए एक महिला समेत दो यात्रियों के पास से छह किलो 912 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए सोने की कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। डीआरआई के अधिकारी दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है।

डीआरआई सूत्रों ने रविवार को मीडिया को बताया कि दुबई से सोने की तस्करी की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी आधार पर डीआरआई टीम पुणे एयरपोर्ट पर निगरानी कर रही थी। पुणे एयरपोर्ट पर दुबई से आई एक महिला और एक यात्री संदिग्ध अवस्था में दिखे और जल्द एयरपोर्ट से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। इन दोनों यात्रियों पर शक होने पर डीआरआई की टीम ने दोनों को रोका और उनकी तलाशी ली। इन दोनों के बेल्ट और जेब में छह किलो 912 ग्राम सोने का पाउडर मिला। इसके बाद डीआरआई की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Explore our articles