spot_img

Mumbai : देशभक्ति के रंग में रंगे बॉलीवुड कलाकार, फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने दीं शुभकामनाएं

Mumbai : 26 जनवरी को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड सितारे देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

अनुपम खेर

वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देश के जवान परेड करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, “गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं! यह वीडियो बॉम्बे सैपर्स की रिहर्सल के व्हाट्सएप फॉरवर्ड से है। इस यूनिट का नेतृत्व महिला अधिकारी रुचि यादव कर रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक आम भारतीय नागरिक की आवाज रिकॉर्ड की गई है। उस आवाज पर कितना गर्व! ये है आज के भारत का गौरव! जय हिन्द! भारत माता की जय।”

अक्षय कुमार

इस खास मौके पर अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टाइगर श्रॉफ भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों सितारे हाथ में तिरंगा लिए बीच पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने कैप्शन में लिखा, “नया भारत, नया आत्मविश्वास, नया दृष्टिकोण… हमारा समय समाप्त हो रहा है। हैप्पी रिपब्लिक डे..” अक्षय का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने भी एक वीडियो शेयर कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सोनू सूद

इस खास मौके पर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह देश के जवानों के साथ कुछ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं।

जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर ने सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Ahmedabad : अहमदाबाद मंडल में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण

अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल (Western Railway's Ahmedabad Division) द्वारा एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है,...

Explore our articles