spot_img

Firozabad : प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्मे पुत्र का मुस्लिम महिला ने नाम रखा राम-रहीम

फिरोजाबाद : (Firozabad) अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद पूरा देश राममय हो गया है। इस समारोह को लोग अपनी-अपनी तरह से बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। इसी क्रम में जनपद फिरोजाबाद में प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुस्लिम परिवार में जन्मे पुत्र का नाम उसकी दादी ने राम-रहीम रखा है। परिवार के लोग बहुत खुश हैं और इस दिन को जश्न की तरह मना रहे हैं।

जनपद में वैसे तो बहुत सारी गर्भवती महिलाओं ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन डिलीवरी की इच्छा जाहिर की थी। बहुत सारी सनातन धर्म की महिलाओं की प्राण प्रतिष्ठा के दिन डिलिवरी हुई है। लेकिन मेडिकल कालेज में प्राण प्रतिष्ठा के दिन एक मुस्लिम महिला फरजाना ने पुत्र को जन्म दिया है। इस पावन दिन में जन्मे बच्चे को पाकर मुस्लिम परिवार में खुशी का माहौल है।

फरजाना की सास यानि नवजात बच्चे की दादी हुस्न बानो ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्में बच्चे का राम रहीम रखा है। उनका कहना है कि आज अयोध्या में रामजी विराजमान हो रहे है। आज का दिन बहुत ही शुभ है और पूरा देश दीपावली मना रहा है। मेरी बहू ने बेटे को आज ही जन्म दिया है। इसलिए हमने भी अपने बच्चे का नाम रामरहीम रखा है। इस नाम में दोनों धर्मों का समागम है। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

इसी तरह मेडिकल कॉलेज के प्रसव कक्ष में प्रसूता ने भी पुत्र को जन्म दिया। दादी सीमा देवी ने कहा कि आज खुशी का दिन है। अयोध्या में प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन उनकी बहू ने बेटे को जन्म दिया है, इसलिए नाती का नाम राम रखा है।कॉलेज के सीएमएस नवीन जैन ने बताया कि 22 जनवरी को अभी तक 12 बच्चों ने जन्म लिया है। आज जन्म लेने वाले सभी बच्चों को नए वस्त्र उपहार स्वरूप दिए जाएंगे।

Nagpur : पुणे के अस्पताल में बम रखने वाला आरोपित नागपुर से गिरफ्तार

नागपुर : (Nagpur) महाराष्ट्र में सुरक्षा एजेंसियों (Maharashtra, security agencies) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे के हडपसर इलाके में अस्पताल में बम...

Explore our articles