spot_img

New Delhi : दिल्ली हवाई अड्डे से 26 जनवरी तक सुबह ढाई घंटे उड़ान पर रहेगा प्रतिबंध

नई दिल्ली : (New Delhi) गणतंत्र दिवस की तैयारियों को देखते हुए सुरक्षा कारणों की वजह से आज से 26 जनवरी के दिन तक सुबह करीब ढाई घंटे तक उड़ान सेवाओं पर प्रतिबंध रहेगा।दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने एक ट्वीट में कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर 19 से 26 जनवरी तक भारतीय समयानुसार सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर न कोई उड़ान आएगी और न ही प्रस्थान नहीं करेगी।

Explore our articles