spot_img

Ranchi : एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स : चिली से हारकर आखिरी पायदान पर रही चेक रिपब्लिक की टीम

रांची : (Ranchi) राजधानी रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह (Gomke Jaipal Singh) एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रहे एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर-2024 (FIH Hockey Olympic Qualifier-2024) में शुक्रवार को आखिरी दिन पहला मुकाबला चिली और चेक रिपब्लिक के बीच हुआ। क्वालिफायर मुकाबले में शामिल आठ देशों के बीच सातवें और आठवें स्थान के लिए दोनों टीम आमने सामने हुईं।

इसमें फर्स्ट हॉफ तक ही चिली टीम 1-0 से आगे हो गई थी। चिली की ओर से विलेग्रान फर्नांडा ने दूसरे क्वार्टर में एक गोल किया। इसके अलावा एक भी गोल किसी भी टीम की ओर से देखने को नहीं मिला। अंततः मैच 1-0 पर छूटा। इस जीत के साथ चिली इस प्रतियोगिता में सातवें और चेक गणराज्य की टीम आठवें पायदान पर रही। चेक गणराज्य की टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत सकी।

Explore our articles