spot_img

Dharamshala : गगल एयरपोर्ट में दिखेंगे हिमाचली पकवान और उत्पाद

धर्मशाला : कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर अब यात्री हिमाचल के पकवानों का भी आनंद उठा सकेंगे। इस बाबत बुधवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने गगल एयरपोर्ट के अंदर आउटलुक का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि आउटलुक में हिमाचल के पकवान तथा अन्य पारंपरिक उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे हिमाचल के उत्पादों तथा पकवानों को नई पहचान मिलेगी। इसके साथ ही विभिन्न स्तरों पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को भी बिक्री के प्रदर्शित किया जाएगा। इससे स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा जिला में अपना कांगड़ा ऐप भी लांच किया गया है जिसके माध्यम से उत्पादों को नई पहचान दिलाई जा रही है। इस अवसर उपमंडल अधिकारी कांगड़ा इशांत जसवाल, एयरपोर्ट अथॉरिटी से दरेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Explore our articles