spot_img

Moradabad : घने कोहरे के कारण कानपुर साप्ताहिक, गरीब नवाज, सियालदह, अमरनाथ एक्सप्रेस रहीं घंटों लेट

मुरादाबाद : उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण कानपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट, गरीब नवाज, लिंक, सियालदह और अमरनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। मुरादाबाद रेल मंडल में साप्ताहिक और क्लोन ट्रेनों के विलंब से चलने का क्रम बुधवार को भी जारी रहा।

जम्मू से चलने वाली कानपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस बुधवार को 13 घंटे 49 मिनट के देर से चल रही थी जबकि मुरादाबाद से सहारनपुर जाने वाली मेमू 1 घंटे 50 मिनट विलंब से रवाना हुई। गरीब नवाज एक्सप्रेस के यात्रियों ने दो घंटे से ज्यादा ट्रेन आने का इंतजार किया और सियालदह एक्सप्रेस 2 घंटे 19 मिनट विलंब से चली। लिंक एक्सप्रेस 5 घंटे 54 मिनट, भागलपुर से चलने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस 4 घंटे 15 मिनट, अवध असम एक्सप्रेस 3 घंटे 22 मिनट, गरीब रथ एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट और न्यू जलपाईगुड़ी क्लोन 2 घंटे 30 मिनट की देरी से चली।

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह के मुताबिक रेलवे में सुरक्षा और संरक्षा दोनों महत्वपूर्ण विषय हैं। फाग सीजन में ट्रेनों की गति सीमित कर दी जाती है। इस वजह से रात के समय ट्रेनों की गति प्रभावित हो रही है। यात्रियों को इसकी समय-समय पर जानकारी दी जा रही है। दिन में ट्रेनों को समय का लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

New Delhi : ईडी ने 32.67 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉयल एस्टेट ग्रुप पर की छापेमारी

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने 32.67 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी, चेक बाउंस और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

Explore our articles