spot_img

Gandhinagar : दुनिया के सबसे बड़े ‘ग्लोबल ट्रेड शो’ के लिए एग्जीबिशन सेंटर में 13 प्रदर्शनी हॉल तैयार

प्रदर्शनी और स्टॉल के साथ 2 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है ट्रेड शो

गांधीनगर : वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 के अंतर्गत गांधीनगर में प्रदर्शनी और स्टॉल सहित 2 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला अब तक का सबसे बड़ा ‘ग्लोबल ट्रेड शो’ आयोजित होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 09 जनवरी, 2024 को इस ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। दुनिया के इस सबसे बड़े ग्लोबल ट्रेड शो के लिए एग्जीबिशन सेंटर में तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम जोरों पर है। ‘मेक इन गुजरात’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न थीमों पर आधारित 13 प्रदर्शनी हॉल तैयार हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि इस ग्लोबल ट्रेड शो में अतिथि के रूप में 100 देश, जबकि पार्टनर कंट्री के रूप में 33 देश हिस्सा ले रहे हैं। दुनिया के 20 देशों के अनुसंधान क्षेत्र के लगभग 1000 से अधिक प्रदर्शक इस ग्लोबल ट्रेड शो में सहभागी बनेंगे। इतना ही नहीं, ट्रेड शो में कुल क्षेत्र की 100 फीसदी बुकिंग भी पूरी हो गई है।

Explore our articles