spot_img

Prayagraj : अनूठी पहल : सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान को कम करने का अनूठा प्रयास

वेस्ट से बेस्ट : सिंगल यूज प्लास्टिक दान करें नागरिक

रिसाइकिल कर निगम करेगा कलाकृति सौंदर्यीकरण में उपयोग

प्रयागराज : नगर निगम इन दिनों शहर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने के लिए विभिन्न गतिवधियां कर रहा हैं। उसी कड़ी में आज चंद्रशेखर आजाद पार्क में प्लास्टिक दान करो अभियान चलाया गया। जिसमें शहर के क्लबों से अनुरोध किया गया था कि वो अपने घर में निकलने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित कर नगर निगम को दान करें।

नगर निगम इसे रिसाइकिल करके इसे पुनः उपयोगी सामानों में तब्दील करेगा। इससे कलाकृतियां बनाकर शहर के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगाएगी। इस मुहिम की शुरुआत में शुक्रवार को इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद, ऊर्जा प्लास्टिक बैंक की ओर से विनीता अग्रवाल ने सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय को कुल 05 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक गिफ्ट किया गया।

सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विस और नगर निगम प्रयागराज के आईईसी प्रमुख कृष्ण कुमार मौर्य ने बताया कि यह एक अनूठा पहल है। जहां आप हमे उपहार स्वरूप अपने घर का सिंगल यूज प्लास्टिक दे सकते हैं। इससे आप न सर्फ अपने घर को प्लास्टिक मुक्त करेंगे बल्कि अपने शहर के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और हरा भरा बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस दौरान अलग-अलग क्लब से आई महिला पदाधिकारियों ने करीब 20 किलो प्लास्टिक नगर निगम को दान किया।

इसके पूर्व नीलकंठ ग्रुप और नगर निगम के तत्वावधान एक नुक्कड़ नाटक का मंचन करते हुए इसके बारे में बताया गया। जिसका मतलब होता है रिड्यूस, रीयूज और रीसायकिल अर्थात कम उपयोग, दोबारा उपयोग और रीसायकिल करना शामिल है। इस अभियान से शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में मदद तो मिलेगी ही, पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में हर नागरिक की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। इस दौरान नगर निगम की ओर से कृष्ण कुमार मौर्य, सुप्रिया, शिवेश बघेल, अरविंद यादव, प्रदीप कुमार, शिव कुमार, सोनाली शर्मा, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles