spot_img

East Champaran : भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से दो दर्जन से ज्यादा बंधुआ एवं बाल मजदूर हुए मुक्त

पूर्वी चंपारण : (East Champaran) एसपी कांतेश कुमार मिश्र (SP Kantesh Kumar Mishra) के निर्देश पर जिले के नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में चलाये गये विशेष अभियान के दौरान दो दर्जन से ज्यादा बंधुआ व बाल मजदूरो को मुक्त कराया गया।

जिला पुलिस मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में जितना थाना पुलिस,सशस्त्र सीमा बल एवं नेपाल पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से विभिन्न जगहो पर कार्य कर रहें 10 महिला एवं 09 पुरूषों व 15 बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया है।मुक्त कराये गये ज्यादातर मजदूर अन्य प्रदेश के है।मुक्त कराये गये सभी मजदूरो को उनके परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया है।

Explore our articles