spot_img

Kolkata: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में नहीं दिखेगी बंगाल की झांकी

कोलकाता: (Kolkata) नए वर्ष 2024 में भी पश्चिम बंगाल और केंद्र सरकार के बीच तकरार कम होने के कोई संकेत नहीं नजर आ रहे हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के राजपथ पर निकलने वाली झांकियां में पश्चिम बंगाल की झांकी शामिल नहीं होगी। राज्य सरकार (State Government) ने अपनी ओर से जिस झांकी को प्रदर्शित करने का अनुरोध किया था, उसे केंद्र सरकार (Central Government)ने खारिज कर दिया है।

पश्चिम बंगाल की तरह पंजाब की झांकी को भी रद्द किया गया है। राज्य सचिवालय नवान्न के एक अधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ड्रीम प्रोजेक्ट “कन्याश्री” की थीम पर झांकी निकालने की योजना बनाई गई थी। बच्चियों का स्कूल ड्रॉप आउट कम करने और उन्हें पठन-पाठन में वित्तीय सहायता देने की पश्चिम बंगाल सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रदर्शनी की तैयारी भी शुरू की गई थी। हालांकि केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी।

राज्य की मंत्री शशि पांजा ने इस संबंध में कहा है कि ममता बनर्जी की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को संयुक्त राष्ट्र से सम्मान मिल चुका है। हकीकत यह है कि केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन पर यह परियोजना भारी पड़ी है। इसलिए केंद्र बच्चियों को आगे लाने की ममता बनर्जी योजना को देशवासियों के समक्ष नहीं आने देना चाहता।

Explore our articles