spot_img

Mumbai : गुंडों का आतंक, दिन दहाड़े एक युवक पर हमला

पुलिस ने अभी तक नहीं की ठोस कारवाई

मुंबई : बीएससी-आईटी के छात्र अमित यादव और उनके परिवार पर 10 से 12 व्यक्तियों द्वारा हमला किए जाने की घटना से न्यू प्रकाशनगर, सोनापुर, भांडुप (प.) क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर 2023 को रात में तकरीबन 8:30 बजे मोहम्मद माज क़ुरेशी नामक युवक अमित के घर के सामने खड़े दो-पहिया वाहन पर बैठा हुआ था। उस समय एक डॉक्टर के पास जाने के लिए अमित घर से निकला और माज से कहा कि वह वाहन से हट जाए। यह सुन माज और उसका एक दोस्त अमित को गाली देने लगे। इसके बावजूद, अमित शांति से वहां से चला गया। बाद में 10-15 मिनट के बाद लौटने पर अमित ने देखा कि माज और उसके दोस्त वहां अभी भी हैं। अमित ने माज को समझाने की कोशिश की कि लेकिन माज गली देने लगा और दोस्तों के साथ मिलकर अमित को पीटना शुरू कर दिया।

बता दें कि अमित यादव का कोई भी अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। हमले के बाद, माज अपने पिता ( मोहम्मद अब्दुल्लाह कुरेशी) और संबंधियों (सजाउद्दीन) और कुछ अज्ञात लोगों के साथ लौट आया और अमित और उसके परिवार को धमकाया। इसके बाद, एक ग्रुप जिसमें दस से बारह लोग थे, जिसमें से कुछ के चेहरे रुमाल से ढकें थे, उनके हाथों में लोहे के रॉड, बांस की छड़ी और पत्थर थे, उन्होंने अमित पर हमला कर दिया। इस दौरान अमित के भाई अजीत यादव(17), मौसेरा भाई आयुष यादव (13) और दो कर्मचारियों किशन निषाद (18), शुभम रामधरीराम (19) ने अमित को हमलावरों से बचाने की कोशिश की। अमित की मां सुनीता यादव (42) ने जब यह हमला देखा तो मदद के लिए चिल्लाने लगी लेकिन हमलावरों ने उस पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। एक कामगार किशन निषाद के गर्दन पर चाकू से हमला हुआ है। इस घटना की शिकायत भांडुप पुलिस स्टेशन में की गईं है।
हमलावरों का नाम मोहम्मद अब्दुल्लाह कुरेशी, सजाउद्दीन, मोहम्मद कैफ कुरेशी, मोहम्मद माज कुरेशी, जुबेल, लाला व 6 से 7 अज्ञात हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने अमित की मां और अन्य पीड़ितों के बयानों को नजरंदाज करते हुए अमित और कर्मचारियों पर ही क्रॉस एफआईआर दर्ज कर लिया। अमित को सुबह तक पुलिस स्टेशन में बैठाने के बाद उसे और शुभम को अरेस्ट कर लिया। बाद में वह जमानत पर छूटे। हमलावरों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है, उसके बाद भी अभी तक पुलिस ने कोई ठोस कारवाई नहीं की है। पुलिस ने अभी तक एक हमलवार मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया है।

Explore our articles