spot_img

East Champaran: हत्या कर फरार शूटर को नेपाल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण: (East Champaran) जिला से सटे नेपाल के बारा जिला मुख्यालय कलैया स्थित एकता बोर्डिंग स्कूल के संचालक सह प्रिंसिपल रूपेश स्वर्णकार (Principal Rupesh Swarnkar) की गोली मारकर निर्मम हत्या करने के मामले में पूर्वी चंपारण जिले का कुख्यात शार्प शूटर सुजीत कुमार सिंह (Sujit Kumar Singh) को नेपाल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है,कि आरोपी 32 वर्षीय सुजीत सिंह पूर्वी चंपारण के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी का निवासी है। जो नेपाल में पूर्व से ही वांटेड रहा है। बीते 30 अक्तूबर 2023 को नेपाल में घुसकर उसने रूपेश स्वर्णकार की हत्या की थी। इस कांड के दो माह बाद आरोपी सुजीत को नेपाल पुलिस ने पकड़ लिया है।

इसकी पुष्टि करते हुए नेपाल के बारा जिला के एसपी सुरेश काफ्ले ने आज बताया कि गुप्त सूचना मिली वह अपने गैंग के अन्य साथियों के साथ नेपाल में प्रवेश करने वाला। इस सूचना के बाद जब पुलिस टीम बारा जिला के सीमावर्ती विश्रामपुर गाउंपालिका के वार्ड 03 पहुंची,तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। वही जवाबी फायरिंग में पुलिस के गोली से आरोपी घायल हो गया उसके दोनो पैरो में गोली लगी है। जिसका उपचार प्रादेशिक अस्पताल कलैया में कराया जा रहा है।आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल गोली, व खोखा आदि बरामद किया गया है।

उन्होने बताया है,कि उस पर पूर्व में एक भारतीय नागरिक को गोली मारकर हत्या करने के साथ ही नेपाल के बारा,परसा व रौतहट जिला में हत्या और अन्य अपराधिक मामला दर्ज है।वही मिली जानकारी के अनुसार सुजीत सिंह बीते 15 अक्टूबर को पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा में शिवशक्ति राइस मिल के अकाउंटेंट दिलीप सिंह की हत्या कर 27 लाख की लूट मामले में भी वान्टेड है। बताया जा रहा है,कि उसने ही शिवशक्ति फैक्ट्री के पास गोली मारकर हत्या किया था।

Mumbai : ब्लिंकइट ने मुंबई एयरपोर्ट पर देश की पहली इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स सर्विस लॉन्च की

मुंबई : (Mumbai) क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकइट ने एयरपोर्ट पर अनोखी सर्विस की शुरुआत की है। ब्लिंकइट ने अडाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (Adani Airports...

Explore our articles