spot_img

Mumbai : वसई में दो लड़कियों की बची जान

मुंबई : वसई के सुरुचि समुद्र तट पर डूब रही दो लड़कियों की जान बचाने में लाइफगार्ड सफल हुए हैं। जिन लड़कियों की जान बचाई गई उनके नाम हृतिका यादव व करिश्मा यादव हैं। सुरुचि बीच वसई के पश्चिमी भाग में स्थित है। नये साल की पृष्ठभूमि में बड़ी संख्या में पर्यटक पर्यटन के लिये आने लगे हैं। पेल्हार नालासोपारा इलाके से पांच-छह लड़किया का एक समूह दोपहर के समय घूमने आया था। मौज-मस्ती करते-करते उनमें से दो लोग समुद्र में चली गयी।इसी दौरान जाल में पैर फंस जाने से दोनों डूबने लगी। इसी घटना को समुद्र तट पर मौजूद लाइफगार्ड मंदार तांडेल और जयेश तांडेल ने देखा।वह तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकालकर रिक्शे में डाला और तुरंत वसई के ”सर डीएम पेटिट हॉस्पिटल” में भर्ती कराया।हालांकि,लाइफ गार्ड्स की सतर्कता से लड़कियों की जान बच गई और दोनों लाइफ गार्ड्स की सराहना हो रही है।

Explore our articles