spot_img

Mirzapur : विंध्य खेल महोत्सव से निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा

खेल प्रतियोगिता का केंद्रीय मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ

मीरजापुर : हलिया अंतर्गत भटवारी गांव स्थित खेल मैदान में बुधवार को अनुप्रिया पटेल फाउंडेशन एवं जिला ओलम्पिक संघ की ओर से एक दिवसीय विंध्य खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार अनुप्रिया पटेल ने फीता काटकर किया।

केंद्रीय मंत्री ने वालीवाल व कबड्डी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनकी हौसला अफजाई की। आगे कहा कि खेल प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने व आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है। खेल हमें शारीरिक रूप से ही स्वस्थ नहीं रखते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाते हैं। खेल हमारी ऊर्जा में वृद्धि करता है और सकारात्मक विचार भी प्रकट करता है। जीवन में बहुत सी ऐसी कठिनाइयां आएंगी, उस समय स्वयं पर आत्मविश्वास होना आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 512 खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

Mumbai : सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक ट्रैक ‘मैं हूं’ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) सलमान खान फिल्म्स (Salman Khan Films) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) से वैलेंटाइन स्पेशल रोमांटिक ट्रैक...

Explore our articles