spot_img

Imphal : मणिपुर के लोग ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगे शिकायतें

मुख्य सूचना आयुक्त ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

इंफाल : मणिपुर के लोग अब अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए आज एक ऑनलाइन पोर्टल राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त कोइजम राधेश्याम द्वारा लॉन्च किया गया।

मणिपुर सूचना आयोग ने उच्चतम् न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए अपील और शिकायत मामले की ऑनलाइन फाइलिंग (ई-फाइलिंग) की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, शिकायतकर्ता, अपीलकर्ता www.eservicesmanipur.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकता है। यह पोर्टल न केवल शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा प्रदान करता है, बल्कि अपील और शिकायतों के एक हाइब्रिड मोड को भी एक्टिवेट करता है।

Explore our articles