spot_img

Dehradun : चार साल के बच्चे को उठा ले गया बाघ, शव बरामद

देहरादून : (Dehradun) राजधानी दून में बाघ की दस्तक (arrival of tiger) से पुलिस और वन महकमे में अफरा तफरी फैल गयी। बीती रात बाघ घर के आंगन से एक चार साल के बच्चे को उठा ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस और वन महकमा मौके पर पहुंचा और बच्चे की तलाश शुरू की। उसका शव देर रात बरामद हो गया है।

उत्तराखंड राज्य में वन्य जीवों और मानव संघर्ष आम बात है। पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक में आय दिन गुलदार व बाघों के हमलों की खबरें सामने आती रहती हैं। इस क्रम में बाघ के हमले की खबर राजधानी दून में देर रात सामने आयी है। यहां राजपुर क्षेत्रांर्तगत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश (4) पुत्र अरुण सिंह को बाघ उनके घर के आंगन से उठा ले गया।

बाघ के 4 वर्षीय बालक को उठा कर ले जाने की सूचना मिलन पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तत्काल सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों को लगातार कांबिंग कर बालक को तलाशने के निर्देश दिये गये। इसके बाद पुलिस व वन विभाग की टीमों ने बालक की तलाश के लिए जंगल व आसपास के इलाके में लगातार कांबिंग अभियान चलाया गया। कांबिंग अभियान के दौरान पुलिस व वन विभाग की टीमों को देर रात बालक का शव बरामद हुआ। राजपुर क्षेत्र में बाघ की दस्तक से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Election 26 : ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना, अमित शाह पर भी कसा तंज

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief...

Explore our articles