spot_img

Raipur: राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम और कई मामलों का आरोपित नेपाली गिरफ्तार

रायपुर:(Raipur) दुर्ग जिला पुलिस (Durg District Police) ने ऑनलाइन सट्टा, किडनेपिंग,लूट, फिरौती, अपहरण, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के मामले में कई दिनों से फरार चल रहे दीपक नेपाली को पुलिस ने वैशाली नगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। नेपाली के खिलाफ सुपेला ,वैशाली नगर और छावनी थाने में मामला दर्ज है।

वैशाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने साझा अभियान चलाकर नेपाली को धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार आज (बुधवार)पुलिस इस मामले का पूरा खुलासा करेगी। उल्लेखनीय है नेपाली ही वह शख्स है जो दुर्ग-भिलाई इलाके में महादेव सट्टा एप्प का मास्टरमाइंड था।नेपाली दुबई भी जा चुका है। लूट और महादेव ऐप मामले में पुलिस को लम्बे समय से उसकी तलाश थी। साल 2022 में जुलाई पुलिस ने दीपक नेपाली के भाई को भी गिरफ्तार किया था।वहीं अब वैशाली नगर पुलिस और दुर्ग पुलिस के अपराध शाखा को कामयाबी मिली है। पुलिस नेपाली की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमार कार्रवाई भी कर रही थी।

Explore our articles