spot_img

Kolkata: बंगाल में ठंड नदारद, तापमान में असामान्य वृद्धि

कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। यहां ठंड में भारी कमी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग (Meteorological Department) की ओर से बुधवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

इसकी वजह से दिन के समय ठंड नहीं लग रही है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत झाड़ग्राम और मुर्शिदाबाद में भी ठंड थोड़ी कम हो गई है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में हालांकि तापमान अभी भी 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे या आसपास है जिसकी वजह से वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले हफ्ते तापमान में हल्की गिरावट हो सकती हैं लेकिन बहुत अधिक गिरावट नहीं होगी।

Explore our articles