शोणितपुर:(Sonitpur) शोणितपुर जिले के बालीपारा (Balipara of Sonitpur district) में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई। सड़क हादसा मंगलवार की रात्रि के करीब 2 बजे हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार बालीपारा मीडियम स्कूल के शताब्दी सत्र में जुबिन गर्ग के कंसर्ट के बीच बालीपारा में कई जानलेवा सड़क हादसे हुए। जुबिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने के बाद वापस लौट रहे बाइक सवार युवक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए।
मृतकों की पहचान कासिम अली, राजा इस्लाम, बिपुल दास, देबजीत बसुमतारी और सरफुंग बसुमतारी के रूप में हुई है।


