spot_img

Chennai: तमिलनाडु में एन्नोर बंदरगाह के पास अमोनिया गैस का रिसाव, मछुआरों की बस्ती में हड़कंप

चेन्नई:(Chennai) तमिलनाडु में एन्नोर बंदरगाह के पास अमोनिया गैस (ammonia gas) के रिसाव से मछुआरों की बस्ती में हड़कंप मच गया। बस्ती के कई लोग बीमार पड़ गए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही आज सुबह एन्नोर बंदरगाह के पास उर्वरक निर्माण कंपनी की पाइप लाइन का निरीक्षण किया गया है। यह पाइप लाइन मछुआरों की बस्ती से गुजरती है। उधर, अमोनिया गैस के रिसाव से भयभीत कुछ मछुआरे बस्ती से पलायन कर गए हैं। बीमार पड़े लोगों के परिजन सड़कों पर उतर आए हैं। वह सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

Explore our articles