spot_img

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से बातचीत की

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी के भविष्य पर सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद से फोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी के भविष्य पर मेरे भाई एचआरएच प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया और आतंकवाद, हिंसा और नागरिक जीवन की हानि के संबंध में चिंताओं को साझा किया। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।”

Explore our articles