मुंबई : सेंट्रल रेल नव वर्ष के उपलक्ष्य में (31.12.2023 / 01.01.2024 मध्यरात्रि) यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नानुसार विशेष उपनगरीय सेवाएं चलाएगा। मेन लाइन पर विशेष ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 01.30 बजे निकलेगी और 03.00 बजे कल्याण पहुंचेगी। विशेष ट्रेन कल्याण से 01.30 बजे निकलेगी और 03.00 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। हार्बर लाइन पर विशेष ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 01.30 बजे निकलेगी और 02.50 बजे पनवेल पहुंचेगी। विशेष ट्रेन पनवेल से 01.30 बजे प्रस्थान करेगी और 02.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। ये सभी विशेष उपनगरीय ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।


