spot_img

Bhiwandi : भिवंडी में 28 दिसंबर से श्रीमद् भागवत सत्संग समारोह का आयोजन

भिवंडी : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आत्म प्रकाश जन कल्याण सत्संग सीमित, भिवंडी की तरफ से आयोजित श्रीमद् भागवत सत्संग समारोह में श्री परम पूज्य परमहंस संत शिरोमणि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज( काशी) के मुखार बिंदु से श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जाएगी। आत्म प्रकाश जन कल्याण सत्संग सीमित, भिवंडी के अध्यक्ष संजय पाटिल ने बताया कि 28 दिसंबर 2023 से सोमवार 8 जनवरी 2024 तक श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक मंगल मूर्ति मैरिज गार्डन, दांडेकर वाडी, सोना देवी कंपलेक्स, अभ्युदय बैंक के पास कल्याण रोड पर होगी। जिसमें सभी भक्तों और श्रोताओं के लिए निशुल्क प्रवेश होगा। इसी तरह 28 दिसंबर 2023 को शाम 4:00 बजे से 7:00 तक शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। यह शोभा यात्रा शिव शंकर जूस सेंटर, निर्मल साइजिंग, सिटिजन हॉस्पिटल के सामने, आगरा रोड भिवंडी से निकल जाएगी। शोभायात्रा के लिए भी सभी भक्तजन सादर आमंत्रित हैं।

Explore our articles