spot_img

Bhiwandi : भिवंडी में टोइंग वैन वालों का आतंक,जबरन दो पहिया वाहन उठाकर कर रहे शहर में वसूली

नियम कानून को ताक पर रखकर कर रहे कार्रवाई काम,यातायात पुलिस का पूरा संरक्षण

भिवंडी : भिवंडी शहर में चलने वाली टोइंग वैन ने इन दिनों आतंक मचा रखा है। जो कहीं भी पार्क की गई दो पहिया वाहनों को नियम कानून को ताक पर रख कर मालिकों से जमकर वसूली कर रहे हैं। जिन्हे यातायात विभाग पुलिस का पूरा संरक्षण प्राप्त है। इन वैन वालों के कारण शहर में आए दिन मारपीट की घटना घट रही है। कई बार शिकायत के बावजूद यातायात विभाग इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जो जनाक्रोश का कारण बना हुआ है।
पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अब्दुल गनी खान ने बताया कि भिवंडी शहर में यातायात विभाग ने सड़कों पर अवैध रूप से पार्क की गई बाईकों को उठाने का ठेका अंश टोइंग सर्विस को दिया है। जो शहर में एक वैन चला रहे हैं। काम करने व गाड़ियों को उठाने के लिए वैन मालिक ने गुंडों को पाल रखा है। जो इन दिनों नियम कानून को ताक पर रखकर बाइको को उठाने के दौरान वाहन मालिकों के साथ जमकर दादागिरी करते हैं। उन्होंने बताया कि नियमतः किसी बाइक आदि को उठाने से पहले वैन के लोगों द्वारा एलाउंस करना जरूरी है। इसके बाद वाहन को उठाकर कार्रवाई करने का प्रावधान है। लेकिन टोइंग वैन के लोग बिना किसी सूचना के बैंकों, क्लीनिकों और अस्पतालों जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर खड़े वाहनों को अपना निशाना बना रहे हैं। इस दौरान यदि मालिक इसका विरोध करता है, तो उसके साथ दादागिरी की जाती है। जिसके कारण हर दिन टोइंग वैन व वाहन मालिकों के साथ मचमच होता है। इस कारण कई बार वैन पर पथराव व मारपीट की घटना भी घट चुकी है। इतना ही नहीं वाहन उठाने के बाद टोइंग वालों द्वारा उस स्थान पर गाड़ी नंबर नहीं डाला जाता है। जिसके कारण टोइंग वैन द्वारा गाड़ी उठाए जाने के बाद मालिक अपने वाहनों की चोरी होने की आशंका को लेकर परेशान होते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि शहर में कहीं भी पार्किंग जोन नहीं है। इस कारण दनादन बाईकों को उठाकर मनमाना फेरा लगाकर कमाई की जा रही है। जबकि उन्होंने आरोप लगाया है कि सड़क के किनारे पार्क बड़े वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।क्योंकि यातायात विभाग के पास चार पहिया वाहन उठाने के लिए आवश्यक टोइंग वैन उपलब्ध नहीं है। वही शहर में दो पहिया वाहन मालिकों के लिए टोइंग वैन सिर दर्द बन गया हैं। एक ही जगह खड़े किए गए चार पहिया वाहन को छोड़कर मात्र दो पहिया वाहनों पर एक तरफा कार्रवाई की जा रही है। टोइंग वाहन मालिक को भिवंडी यातायात विभाग पुलिस का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। इस संदर्भ में भिवंडी शहर यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीष पाटील ने बताया कि टोइंग वैन को नियम कानून के तहत गाड़ियों को उठाने का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद यदि वैन वाले गड़बड़ी करते है तो उन पर एक्शन लिया जाएगा।

Explore our articles