spot_img

Mumbai : भारतीय मूल के कॉमेडियन नील नंदा का निधन

मुंबई : (Mumbai) लोकप्रिय हास्य अभिनेता नील नंदा (Popular comedian Neel Nanda) का निधन हो गया। वे 32 वर्ष के थे और लाॅस एंजिल्स में रहते थे। उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस सदमे में हैं। उन्होंने एक दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया था। इसकी पुष्टि नील के मैनेजर ग्रेग वाइज (Neil’s manager Greg Wise) ने की है। सोशल मीडिया पर नील के लाखों फॉलोअर्स हैं।

भारतीय मूल के नील को बचपन से ही कॉमेडी का बहुत शौक था। पिछले 11 साल से नील के मैनेजर ग्रेग वाइज ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि नील का निधन हो गया। मैं नील को तब से जानता हूं, जब वह 19 साल का था। नील की मौत के कारण के बारे में कोई जानकारी जारी की है। नील के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का तांता लगा है।

New Delhi : सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है।...

Explore our articles