spot_img

Shahpura: खेत पर करंट से दो किसानों की मौत

शाहपुरा: (Shahpura) शाहपुरा जिले के शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के बेकली गांव में मंगलवार अल सुबह दो जनों की खेत पर करंट से मौत हो गयी। दो जनों की एक साथ मौत होने के कारण बेकली गांव में शोक की लहर फैल गयी है। शक्करगढ़ पुलिस (Shakkargarh Police) ने शवों को जहाजपुर चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है।

शाहपुरा एसपी विनित बंसल ने बताया कि बेकली गांव निवासी रणजीत सिंह अपनी सिजारी भेरूलाल रेगर के साथ मंगलवार अलसुबह खेत पर गया। जैसे ही उसने अपने ही खेत पर लगी फाटक को खोला तो उसमें करंट आ गया, उसके चिल्लाने पर पास से ही दौडकर आये सिजारी भेरूलाल रेगर ने रणजीत सिंह को उठाने का प्रयास किया तो उसके भी करंट आ गया। दोनों करंट की चपेट में आकर वहीं गश खाकर गिर पड़े तथा दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

दोनों के एक साथ चिल्लाने पर आस पास के खेतों से काश्तकार दौड़कर आये तो देखा दोनों की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत का गेट लकड़ी का होने से कोहरे व ओस से वो गीली हो गयी थी। गेट के पास ही विद्युत निगम की डीपी लगी हुई थी। ओस के पानी से डीपी व खेत की बाड़ के गीला होने से गेट में करंट आ गया था, जिससे दोनों की मौत हो गयी।

सूचना पर शक्करगढ़ एसएचओ श्रृद्वा शर्मा मय जाब्ते के मौके पर पहुंची। शवों को ग्रामीणों के सहयोग जहाजपुर चिकित्सालय पहुंचाया है। जहां पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए विद्युत निगम के आला अधिकारियेां को लाइन दुरस्त करने तथा उपखंड प्रशासन को उचित मुआवजा देने के निर्देश दिये है।

Mumbai : हनुमान जयंती पर ‘वाल्मीकि रामायण’ का पोस्टर जारी, भक्ति और समर्पण की झलक

मुंबई : (Mumbai) हनुमान जयंती के पावन अवसर पर (occasion of Hanuman Jayanti) बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' (Valmiki Ramayana) के निर्माताओं ने एक खास...

Explore our articles