spot_img

Mumbai : आलिया-रणबीर ने पहली बार बेटी राहा की फोटो की सार्वजनिक, वीडियो वायरल

मुंबई : एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर जोड़ी है। यह दोनों 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंध गए थे। 5 नवंबर को आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया। राहा ने पिछले महीने अपना पहला जन्मदिन मनाया, लेकिन आलिया ने पिछले साल से बेटी की कोई फोटो शेयर नहीं की थी। आज रणबीर-आलिया ने आखिरकार अपने सभी फैंस को क्रिसमस का खास तोहफा दिया।

क्रिसमस के मौके पर रणबीर-आलिया ने साल में पहली बार पैपराजी के सामने बेटी राहा का चेहरा दिखाया। इस बार राहा ने खास क्रिसमस डिजाइन वाली सफेद फ्रॉक पहनी थी। राहा के साथ आलिया-रणबीर ने पहली बार पैपराजी को एक साथ पोज दिया। फिलहाल इस वीडियो पर नेटिजन्स जमकर तारीफें कर रहे हैं। इस वीडियो में राहा मां आलिया दिख रही हैं और उनकी आंखें कपूर खानदान की तरह नजर आ रही हैं।

रणबीर और आलिया की बेटी का पहला वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा गया है। वीडियो में रणबीर राहा को अपनी गोद में लिए हुए हैं।

Explore our articles