spot_img

Bhopal : डॉ. मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री की उपस्थिति में ली शपथ

जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
भोपाल : (Bhopal)
डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल पटेल ने जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित विधायक, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और आम नागरिक उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय नागरिक विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद थे। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंराड संगमा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस व अजीत पवार एवं नागालैंड के उप मुख्यमंत्री वाय. पैटन शामिल हुए। इसके साथ ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि समारोह में मौजूद रहे।

पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ आरंभ हुए शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव वीरा राणा ने किया। समारोह में देश के प्रमुख साधु-संत भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का समापन पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ हुआ।

प्रधानमंत्री के पहुंचने पर स्वागत

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एयरफोर्स के विशेष विमान से भोपाल के राजकीय विमानतल पर आगमन पर जन-प्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। विमानतल से प्रधानमंत्री मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सेना के हेलिकॉप्टर से मोतीलाल नेहरू परेड मैदान पहुंचे।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles