spot_img

Lucknow: कांग्रेस ने पूछा, आखिर इवीएम की वकालत क्यों करती है भाजपा

लखनऊ: उप्र कांग्रेस (Uttar Pradesh Congress) ने इवीएम से चुनाव कराये जाने पर फिर आपत्ति जताई है। इस संबंध में बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि इवीएम से चुनाव न कराने के मुद्दे की बात जैसे ही आती है, भाजपा उसकी वकालत में खड़ी हो जाती है। यह खुद में संदेह पैदा करता है। आखिर पूरा देश इवीएम पर संदेह कर रहा है तो भाजपा इससे पीछे क्यों हट रही है।

उन्होंने कहा कि इवीएम पर संदेह भाजपा के समर्थन के कारण ही पैदा होता है। आगे का चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए, जिससे चुनाव के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे। इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को भी ध्यान देना चाहिए। यदि किसी भी मुद्दे पर आमजन को संदेह पैदा हो तो उसकी निष्पक्षता के लिए चुनाव आयोग को हमेशा तत्पर रहना जरूरी होता है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles