spot_img

Lucknow: विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे योगी सरकार के कई मंत्री

लखनऊ:(Lucknow) विकसित भारत संकल्प यात्रा” से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi’s) के विकसित भारत का संकल्प हर गांव की हर दहलीज तक पहुंच रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में आज योगी सरकार के करीब दर्जन भर मंत्री शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि बुधवार को प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, असीम अरूण कन्नौज, गिरीश चन्द्र यादव जौनपुर, प्रतिभा शुक्ला कानपुर देहात, धर्मवीर प्रजापति आगरा, बलदेव सिंह ओलख रामपुर, सोमेन्द्र तोमर मेरठ, जसवन्त सैनी शामली, डा. अरूण कुमार सक्सेना बरेली, चन्द्र शर्मा बाराबंकी और विजय लक्ष्मी गौतम देवरिया की यात्रा में सम्मिलित रहेंगे।

सुभाष यदुवंश ने बताया कि मोदी की गारन्टी के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों का सम्मान और विभिन्न योजनाओं से अब तक छूटे हुए पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करते हुए यात्रा समर्थ-सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का संदेश लेकर जन-जन के मन से जुड़ रही है। गरीब को आवास, पेयजल, रोजगार, चिकित्सा, सुरक्षा, शिक्षा के लिए मोदी जी की गारन्टी के साथ यात्रा देश के विकास में सबकी भागीदारी के लिए सबको जोड़ रही है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles